अब नहीं थकेंगे बेटियों के कदम:सरस्वती सायकल योजना ने दिए सपनों को पंख
छात्राओं को सायकल वितरण करते अतिथि एवं शिक्षकगण
बिर्रा- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में बुधवार को राज्य सरकार की सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 47 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में हुआ, जिसमें सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रभारी प्राचार्य सीता सूर्यवंशी ने की। सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू ने कहा, “जब रास्ता आसान होगा तो पढ़ाई पर ध्यान रहेगा और परिवार भी बालिका शिक्षा के प्रति और प्रेरित होंगे। योजना से आवागमन आसान होगा और समय बचेगा। जिससे छात्राएं नियमित स्कूल पहुंचेंगी और पढ़ाई बेहतर कर सकेंगी। ” वही उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने की अपील की। अनुशासन का पालन करने को कहा। लक्ष्य पाने के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।
अतिथियों से सायकल प्राप्त करती छात्राप्राचार्य सीता सूर्यवंशी ने बताया कि इस साल बिर्रा हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में कुल 47 छात्राएँ पढ़ती हैं, जिनमें से सभी छात्राओं को यह साइकिलें शासन की ओर से प्रदान की गईं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, उपसरपंच प्रतिनिधि गोपाल कश्यप, मणी लाल कश्यप, दीपक पाल,एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत) बिर्रा,प्रकाश देवांगन, राधेश्याम केशरवानी, कमला प्रसाद कटकवार,बलराम कश्यप,छोटेलाल कैवर्त्य,प्रभारी प्राचार्य सीता सूर्यवंशी,शिक्षक रामकुमार पटेल,विनोद सांडे,सनद वर्मा,मनीषा चौहान,केके देवांगन,सुशील पटेल,प्रकाश कश्यप,एस के तम्बोली,सुश्री उषा पटेल,एस एल कश्यप,खान सर,कुम्भकार सर,नीरज कश्यप सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment