शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में शिक्षक दिवस एवं विश्व साक्षरता दिवस का गरिमामय आयोजन
शिक्षक दिवस' एवं 'विश्व साक्षरता दिवस में उपस्थित प्राध्यापकगण एवं विधि विभाग की छात्र छात्राएं जांजगीर - 08 सितंबर 2026: स्थानीय शासकीय ठाकुर छेदीलाल (टीसीएल) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में आज विधि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 'शिक्षक दिवस' एवं 'विश्व साक्षरता दिवस' हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे रहे। इस अवसर पर विधि विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. अभय सिन्हा, प्रो. नरेश आजाद, डॉ. इंदु साधवानी, डॉ. बृजेश कांत बर्मन, प्रो. योगेश पैकरा, प्रो. प्रियंका मैडम तथा श्री लक्ष्मी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस और साक्षरता दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में साक्षरता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की सबसे अहम भूमिका होती है। अन्य प्राध्यापकों ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को निष्ठावान व जागरूक नागरिक बनने के लिए ...